अरूणाचल प्रदेश में देश की त्वरित हवाई परिवहन क्षमता में बड़ा विस्तार करते हुए विशालकाय सी-17
ग्लोबमास्टर विमान गुरुवार चीन-भारत सीमा से महज 29 किलोमीटर दूर मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड पर
उतरा। इस विमान के यहां उतरने से चीन में घबराहट पैदा हो गई है।
केवल 4200 फुट लंबी लैंडिंग सतह के साथ 6200 फुट की ऊंचाई पर विमान उतरा और अधिक ऊंचाई पर
कम
स्थान में उतरने की अपनी क्षमता की पुष्टि की। अरूणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले की यारग्याप घाटी में
मेचुका स्थित एएलजी को हाल ही में उन्नत किया गया था। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित मेचुका 1962 में
भारत-चीन सुद्ध के दौरान एक महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थान था।
वायु सेना ने 1962 में डकोटा और ओटर के साथ इलाके में अपना अभियान शुरू किया था और उसके बाद
अंतोनोव 32, जो एएन 32 के नाम से लोकप्रिय है अक्तूबर 2013 तक यहां से संचालित किया जाता था,
लेकिन उसके बाद इसे उन्नत करने का काम शुरू कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment